जी हां दोस्तों चूल्हा पूजन किया जाता है। कैसे करे अपने घर में चूल्हा पूजन और कब किया जाता है चूल्हा पूजा आज हम आपको सारी जानकारी बताएंगे।
दोस्तों जब आपके घर में शुभ कार्य हो जैसे -नए घर में आपका का गृह प्रवेश हो ,आप नए घर जा रहे हो। या घर में शादी विवाह हो ,और छठ पूजा जैसे किसी भी शुभ अवसर घर में चूल्हा पूजन किया जाता है। आप ये समझ लीजिये कि भारत जैसे महान संस्कृति और रीति -रिवाज वाले देश में चूल्हा पूजा किसी भी शुभ कार्य से पहले किया जाता है।
अब जानते है दोस्तों कैसे करे चूल्हा पूजा-
सबसे पहले दोस्तों एक लोठे में गंगा जल ले और अपने पुरे कीचन में और चूल्हे में गंगा जल का छिड़काव करे ताकि वातावरण में पवित्रिता आ जाये अगर हो सके तो देसी गाय का गौ मूत्र भी गंगा जल में थोड़ा सा डालकर कुशा से या आम के पत्तो से छिड़काव करे।
क्या है नियम पूजा करने का विस्तार से जानिए -
1 - सबसे पहले आप एक लोठे में गंगा जल रखें और एक थाली में पुष्प और कुमकुम ,धूप पहले से रखें।
2 - सबसे पहले गंगा जल का पुरे किचन मे और चूल्हे ,बर्तन में छिड़काव करे।
3 -उसके बाद गंगा जल का छिड़काव पुरे किचन में करने के बाद आपको अपने चूल्हे पर कुमकुम लगाना है और कुमकुम से स्वस्तिक बनाना है और थोड़े से पुष्प चूल्हे पर चढ़ाना है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे यदि आप नया गैस चूल्हा लेते हो तो भी आपको चूल्हा पूजन करना है और ये अनिवार्य है क्योंकि ऐसा करने से अग्नि देव और माता अन्नपूर्णा की कृपा आप पर होगी। और आपको कभी भी गरीबी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दोस्तों छठ पूजा में भी मिट्टी चूल्हे को सर्वप्रथम अच्छे ढंग से लेपकर मिट्टी के चूल्हे की पूजा की जाती है और फिर उस पर प्रसाद पकता है।
दोस्तों क्या आपका पता है शादी विवाह के शुभ अवसर पर हलवाई अपना कार्य शुरू करने से पहले घर की महिला से चूल्हा पूजन करवाते है फिर उस पर भोजन बनता है।
दोस्तों हिन्दू धर्म के अनुसार जब भी घर में शुभ कार्य होता है या किसी का जन्मदिन होता है तो घर में अनेक प्रकार के पकवान बनते है तो क्या आपको पता है सबसे पहले पकवान बन के अग्नि देव या चूल्हे को चढ़ाया जाता है फिर बाद में प्रसाद या पकवान स्वयं ग्रहण किया जाता है।
और शायद आपको ये भी पता होगा जब भी चूल्हे में कार्य किया जाता है तो सबसे पहले चूल्हे को और अग्नि देव को प्रणाम किया जाता है ताकि सब कार्य अच्छे से हो जाये।
दोस्तों जिस दिन आप चूल्हा पूजन करे उस दिन आप पूजन में शुद्ध पकवान बनाये। पकवान में आप मीठा बना सकते हो और अन्नपूर्ण और अग्निदेव को चढ़ा सकते हो और उनसे सुख समृद्धि की कामना करे।
दोस्तों आपकी जानकरी के लिए आपको बता दे आपको अपना गैस चूल्हा पूर्व दिशा में रखना चाहिए जी हां दोस्तों वास्तुशास्त्र अनुसार आपको अपना चूल्हा पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में निर्धनता नहीं आएगी।
तो दोस्तों आशा करते है आप समझ चुके होंगे की चूल्हा पूजन कैसे करे। आपको हमारी द्वारा जानकारी कैसे लगी हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बतायेगा।
0 Comments
दोस्तों कोई भी गलत मैसेज न करे और आपको हमारा ब्लॉग कैसे लगाता है हमें जरूर बताये।