Ticker

6/recent/ticker-posts

रामरक्षास्तोत्र के बारे में





जय श्री राम दोस्तों कैसे है आप सब - दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम आपको भगवान श्री राम जी के रामरक्षास्तोत्र के बारे  में बताएंगे यदि आप रामरक्षास्तोत्र  का पाठ पढ़ते हो  या आप इसको पूर्ण विधि विधान से सिद्ध करते हो तो यकीन मानिये यदि आप पर कोई परेशानी समस्या या कष्ट ही क्यों न हो सभी दूर हो जाते है। 

दोस्तों ये तो आपको पता ही होगा मंत्रो और पाठ में बहुत शक्ति होती है परन्तु ये मन्त्र और पाठ तभी कार्य करते  है जब इनको सही नियम से और पूर्ण विधि विधान से किया जाए।

 आइये जानते रामरक्षास्तोत्र  के बारे में 

कहते हैं भगवान शिव शंकर ने बुद्धकौशिक ऋषि को सपने में आकर एक बार रामरक्षास्तोत्र  को सुनाया था तब  बुद्धकौशिक ऋषि ने प्रातः काल उठकर रामरक्षास्तोत्र के पाठ को लिखा और तब से लेकर ये रामरक्षास्तोत्र हमारे हिन्दू धर्म में प्रचलित है और हर घर में ये बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ बोला और पढ़ा जाता है ये रामरक्षास्तोत्र संस्कृत भाषा में है  परन्तु आप इसको हिंदी अनुवाद में भी पढ़ सकते है।   

इस स्त्रोत का नित्य पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर जाती है और जो भी मनुष्य  रामरक्षास्तोत्र का पाठ पढ़ता  है यकीन मानिये दोस्तों प्रभु श्री राम की कृपा उस मनुष्य पर अवश्य होती है और वो व्यक्ति दीर्घआयु और निरोगी होता है रोग उसे छू भी नहीं सकते है जो रामरक्षास्तोत्र का पाठ करता है। 






कब आपको  रामरक्षास्तोत्र का पाठ करना चाहिए 

दोस्तों ऐसा कोई नियम नहीं है आप वैसे कभी भी इस पाठ को पढ़  सकते हो यदि आपको लगे आपके जीवन में परेशनियां आपका पीछा नहीं छोड़ रही है  या घर में कलेश बना रहता है आपकी खुद अपनों से नहीं बनती, या आपका जब व्यपार नहीं चल  रहा हो ,सब कुछ बंद हो गया हो दिमाग कार्य नहीं कर रहा हो कि आगे क्या करना और क्या नहीं, आपके ऊपर हवा भूत -प्रेत की समस्या हो .
तो आपको बस कुछ नहीं करना बस  रामरक्षास्तोत्र का पाठ श्री राम जी पर विश्वाश कर के करना है यकीन मानिये परेशनियाँ आपके जीवन से धीरे धीरे दूर हो जाएगी आपके सारे कार्य बनने लग जएंगे आप खुद को सकारात्मक महसूस करोगे।
 रामरक्षास्तोत्र का पाठ इन सभी परेशानियों का अंत करने की शक्ति रखता है  और यदि आपको हमारी बातों पर विश्वाश नहीं हो रहा है तो बस एक बार आप सच्चे मन से इस रामरक्षास्तोत्र का पाठ जरूर करे। 
  
रामरक्षास्तोत्र का पाठ एक ऐसा पाठ है एक ऐसा चमत्कारिक स्त्रोत है। आप नाम से ही जान सकते है राम जी का रक्षा कवच। 
और आप जानते हो राम से बड़ा कोई नाम नहीं है राम ही परब्रह्म है। 
दोस्तों यदि आप इस  रामरक्षास्तोत्र का पाठ मनोकामना के लिए करते हो तो विश्वाश मानिये आपको इस पाठ को पढ़ कर निराशा नहीं होगी। बस शर्त इतनी है आपको ये पाठ सच्ची आस्था और पूर्ण नियम और विधि विधान से पढ़ना होगा। 
 
दोस्तों यदि किसी की जान खतरे में हो या आपको कोई करीबी या आपका कोई परिजन बहुत बीमार है या लंबी बीमारी से कोई गुजर रहा है तो आप रामरक्षास्तोत्र  का पाठ जरूर पढ़े आपको लाभ अवश्य  होगा। 
इस पाठ को पढ़ने से मनुष्य के सभी अंगो की रक्षा होती है क्योंकि इस रामरक्षास्तोत्र में शरीर के हर अंग के लिए मंत्र बोले गए है। 
इस रामरक्षास्तोत्र में भगवान राम के अलावा माता सीता और श्री हनुमान जी की भी स्तुति भी की गयी है उनसे अपनी सफलता की मांग की जाती है।  
 दोस्तों यदि आपका  जीवन रुक सा गया है ,जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है ,दिक्कते बढ़ती जा रही है ,परेशानियाँ कोई भी क्यों न हो यदि आप बस एक बार विश्वाश के साथ ये पाठ पढ़ते हो तो यकीन मानिये प्रभु श्री राम आपके कष्ट जरूर दूर करेंगे।   
 इस स्त्रोत को पढ़ने से आपके जीवन की सभी परेशनियों का अंत हो सकता है - धन से संबंधित परेशानी ,संतान से सम्बन्धित परेशानी ही क्यों न हो सभी परेशनिया दूर हो जाती है यदि आप इस स्त्रोत का पाठ करते हो। 









 जानिए कितनी  बार करना चाहिए इस पाठ को
 
वैसे तो ये पाठ स्वयं में ही सिद्ध है और यदि कोई इस पाठ को एक बार भी सच्चे मन और पूर्ण विधि के साथ पढता है तो ये पाठ जरूर लाभ देता है। 
परन्तु इस पाठ को 11 बार करने का विधान है और कहते है यदि कोई नवरात्रों में  कोई  व्यक्ति इस पाठ को 9 दिन तक पढ़ता है तो ये पाठ सिद्ध हो जाता है और यदि आप इस पाठ को 1 ही दिन में सिद्ध करना चाहते हो तो आप इस पाठ को 108 बार बोल कर सिद्ध कर सकते है। 
 दोस्तों इस रामरक्षास्तोत्र  का पाठ कर आप अपने जीवन  अमंगल कार्यो को मंगल में बदल सकते है , जितने भी आपके जीवन में अमंगल चल रहे होंगे वो सभी दूर हो  जाते है फिर चाहे धन से हो , बच्चों की पढ़ाई से हो ,स्वास्थ्य से हो  या कोई नकरात्मक ऊर्जा ही क्यों न हो सभी परेशानियाँ दूर हो  जाती है। 
 

कैसे करे रामरक्षास्तोत्र का पाठ क्या है इसकी सम्पूर्ण विधि 

दोस्तों सबसे पहले आपको  उठकर स्नान  करके स्वच्छ वस्त्र धारण करके ये  पाठ करना है और पाठ शुरू करने से पहले घी,सरसों ,या तिल के तेल का दीया जलाये और दूप दीप  जलाने के बाद आपको प्रथम पूज्य श्री गणेश की वंदना करनी है और उसके बाद आपको प्रभु श्री राम की वंदना उनका आवहन करना है और आपको राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना है ध्यान रखे पाठ शुरू करने पहले आपको संकल्प जरूर लेना है क्युकी बिना संकल्प के कोई भी पूजा आधी अधूरी मानी जाती है। जिस दिन आप पाठ करे उस दिन अपने मन को पवित्र रखे और तन मन धन से इस पाठ को करे और उस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करे। तभी पाठ करे। और दोस्तों राम रक्षा स्त्रोत के  ऐसे बहुत से लाभ से जिसकी कोई  गणना नहीं की जा सकती है। हम तो आपको बस आपको इतना कह सकते है आप एक बार रामरक्षास्त्रोत  पाठ करके अपने जीवन को बदल सकते हो अपने जीवन में जो भी अमंगल है उनको दूर कर सकते है।  
तो दोस्तों आज के लिए इस ब्लॉग में बस इतना ही आशा करतें है आपको हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। 
आपको ये ब्लॉग कैसे लगा आप कमेंट बॉक्स पर कमेंट कर के अपनी राय हमें दे सकते है। 













 


Post a Comment

0 Comments