Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या हम इंसान मातंग कबीलों से मिल सकते हैं और जब हनुमान उनसे मिलते हैं तो हनुमान को देख सकते हैं

 


दोस्तों हम इंसान मातंग कबीलों से मिल सकते है परन्तु श्री हनुमान जी को नहीं मिल सकते है और न देख सकते है क्युकी श्री हनुमान जी केवल मातंग कबीले के लोगों को ही दिखते है क्युकी उन्होंने श्री हनुमान जी की सेवा की थी और तब श्री हनुमान जी ने उन कबीले वालों को वरदान दिया था की वो हर 41 साल में कबीले वासियों को मिलने आएंगे और उनको आत्मज्ञान देंगे। कहते है दोस्तों इन कबीले वालों को श्री हनुमान ने एक ऐसा मंत्र दिया है जिस मंत्र को कबीले वासी बोलकर श्री हनुमान जी को मुसीबत पड़ने पर बुला सकते है।

कहते है दोस्तों  महाबली श्री हनुमान जी आज भी जिंदा है क्योंकि माता सीता ने श्री हनुमान जी को वरदान दिया था की वो सदैव चिरंजीवी रहेंगे और उनकी कभी मृत्यु नहीं होगी। 

त्रेता युग में जन्मे श्री हनुमान जी का महाभारत काल में होने का  दवा शास्त्रों में मिलता है और कहते है आज भी कलयुग में श्री हनुमान जी के होने का  दावा आज भी बहुत से धार्मिक जगहों पे मिलता है। 

कहते है दोस्तों श्री हनुमान जी हर 41 साल में श्रीलंका के एक जंगल में मातंग काबिले में के लोगों से मिलने आते है और कहते है 27 मई 2014 में श्री हनुमान जी का मातंग काबिले लोगों के साथ आखिरी दिन था। और कहते है अब 41 साल बाद यानि 2055 में श्री हनुमान जी फिर से श्रीलंका के मातंग कबीले में फिर से जायेंगे। श्रीलंका में रहने वाले इस कबीले को मातंगी कबीले के नाम से जाना जाता है।    

कहते है दोस्तों इस कबीले का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है।शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री राम के बैंकुंठ धाम जाने के बाद  फिर श्री हनुमान जी  दक्ष‍िण  भारत के जंगलों में चले गए। उसके बाद फिर श्री हनुमान जी श्री लंका के जंगलों में चले गए और वह मातंग नाम के कबीले ने श्री हनुमान जी की सेवा की। 

बाद में श्री हनुमान जी ने इस मातंग कबीले के लोगों को ब्रह्मज्ञान का बोध कराया। और उन्होंने ये भी वादा किया कि वे हर 41 साल बाद इस कबीले की पीढ़ी पीडियों को ब्रह्मज्ञान देने आयेंगे। 

कहते है जब  श्री हनुमान जी इस मातंग कबीले के साथ रहते है तो जब हनुमान जी उनको आत्मज्ञान देते है तो कबीले का मुखिया हनुमान जी के द्वारा दिए गए आत्मज्ञान और बातचित को लिखते है।   










Post a Comment

0 Comments