हिन्दू पंचाग के अनुसार , श्री महाबली हनुमान जी की जयंती हर वर्ष चैत्र माह के पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष यह तिथि 27 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस तिथि के अलावा कई जगहों पर यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भी मनायी जाती है। शास्त्रों के अनुसार ,आज भी पृथ्वी पर हनुमान जी वास करते है। यह कहा जाता है कि हनुमान जी को चिरंजीवी का आशीर्वाद प्राप्त है। और कहते है श्री हनुमान जी को भगवान शिव का 11 रूद्र अवतार माना जाता है। दोस्तों महाबली श्री हनुमान जी इस कलयुग में अपने भक्तों की पुकार सबसे जल्दी सुनते है इसमे कोई शक नहीं है और श्री हनुमान जी अपने भक्तों की पुकार बस थोड़ी सी पूजा से खुश हो कर उनकी मुसीबतों का अंत करते है।
कहते है यदि हम श्री हनुमान जी की पूजा सच्चे मन और सच्ची श्रद्धा से करे तो श्री हनुमान जी तुरंत अपने भक्त की मदद करने दौड़े चले आता है।
आइये जानते है दोस्तों हनुमान जयंती की तिथि , शुभ मुहर्त और महत्व को।
चैत्र माह, शुक्ल पक्ष , पूर्णिमा तिथि ,27 अप्रैल , 2021 .
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 26 अप्रैल 2021 , सोमवार , दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से।
पूर्णिमा तिथि समापन - 27 अप्रैल 2021 , मंगलवार , रात 9 बजकर 01 मिनट पर।
हनुमान जयंती 2021 महत्व
हनुमान जयंती का दिन हिन्दू धर्म में बेहद महत्व रखता है। इस दिन मंगलवार भी पड़ रहा है। ऐसे में यह तिथि महत्वपूर्ण हो जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को जीवन में संकटों से मुक्ति और सुख शांति की प्राप्ति। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह का अशुभ प्रभाव होता है तो उसे विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा अर्चना चाहिए। इससे शनि , राहु , केतु , से जुडी समस्त परेशानियां दूर हो जाती है। साथ ही जो भी नकरात्मक ऊर्जा, भूत -प्रेत बाधा जैसी परेशानियां है उससे भी व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है।
इस दिन हनुमान चालीसा , सुंदरकांड , बजरंगबाण संकट मोचन हनुमानााष्टक का पाठ करना चाहिए। आपको लाभ अवश्य मिलेगा।
दोस्तों श्री हनुमान जी को भारत वर्ष में अनेक नामों से जाना जाता है वो नाम है - हनुमान ,राम दूत , अंजनी पुत्र, रुद्ररूप ,केसरी नंदन ,पवन पुत्र ,रामेष्ट ,अमितविक्रमी ,लछ्मणप्राणदाता,महाबल आदि नामों से श्री हनुमान जी को जाना जाता है दोस्तों यदि आप इन नामों जाप रोजाना सुबह या रात को सोने से पहले करते हो तो यकीन मानिये आपको लाभ जरूर मिलेगा।
इस बार दोस्तों हनुमान जयंती 27 अप्रैल 2021 को मंगलवार को आ रही है और ये सभी हनुमान भक्तो के लिए बहुत ही खुशी की बात है क्युकी पुरे भारतवर्ष में श्री हनुमान जी का जनमोदिवस बड़े ही धूम -धाम से सभी हिन्दू धर्म में मनाते है ,बल्कि देश विदेश में भी श्री हनुमान जी के जन्मदिवस को बड़े धूम - धाम से मनाया जाता है।
इसलिए दोस्तों इस बार आप भी अपने तरफ से श्री हनुमान जी को अपनी सच्ची आस्था और श्रद्धा से प्रसन्न करिये और श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्त करे यदि आपकी भक्ति सच्ची होगी तो श्री हनुमान जी की कृपा आप पर जरूर होगी।
कैसे करे हनुमान जयंती के दिन श्री हनुमान जी की पूजा
सबसे पहले दोस्तों आपको प्रातः काल उठ कर स्नान करना है और फिर स्वच्छ वस्त्र धारण करने है। उसके बाद आपको कुश या ऊनि के आसान में बैठकर श्री हनुमान जी को नहलना है उनको स्नान कराना है। हनुमान जी को स्नान कराने के बाद आपको उनकी पूजा शुरू करनी है ,पूजा शुरू करने से पहले आपको प्रथम पूज्य गणेश का आव्हन करना है उसके बाद श्री राम का ध्यान करना है उनकी वंदना करनी है फिर उसके बाद आपको श्री हनुमान जी की वंदना और उनकी पूजा करनी है। हनुमान जी उपसना या कहे उनकी पूजा करने के लिए आप सन्दरकांड का पाठ कर सकते है और क्यकि श्री हनुमान जी सुंदरकांड के पाठ से सबसे जल्दी प्रसन्न होते है।
दोस्तों हनुमान जयंती के दिन यदि आपसे हो सके तो हनुमान जी का व्रत ले सकते हो और अगर आप व्रत नहीं ले सकते हो तो आप केवल हनुमान जी की पूजा नियम से करे।
जब आप हनुमान पूजा पूरी कर दोगे तो अंत में आप श्री हनुमान जी भोग लगा दे और अंत में सबको प्रसाद बाँट दे।
जय श्री राम जय हनुमान
0 Comments
दोस्तों कोई भी गलत मैसेज न करे और आपको हमारा ब्लॉग कैसे लगाता है हमें जरूर बताये।