जय माता दी दोस्तों आज कल माता दुर्गा के नवरात्रे चल रहे है और आज के ब्लॉग में हम आपको बताएंगे की कैसे इन नवरात्रो में आप माँ दुर्गा को कैसे प्रसन्न कर सकते है। जिससे की माता दुर्गा आपकी सभी मनोकामना पूरी करे।
दोस्तों सबसे पहले आपको प्रातः काल सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करना है उसके बाद आपको पूजा स्थल पर पूजा की सभी सामग्री को पूजा स्ठल पर रखना है।
सबसे पहले आप अपने घर पे भगवती माँ दुर्गा की मूर्ति या फोटो की स्थापना कर के माँ दुर्गा को फूलों से सजाकर उनका पूजन करे।
अगर आपसे हो सके थो 9 दिनों तक माता का व्रत रखे और अगर आप व्रत नहीं रख सकते तो आप पहले दिन का एक दिन रखे और फिर आप सीधा अंत का व्रत रखे ,मतलब आप पहले दिन का व्रत और जिस दिन व्रत का समापन होता है अष्ट्मी या नवमी के दिन व्रत लेकर आप अपनी पूजा पूरी कर सकते है।
दोस्तों ध्यान रखे 9 दिनों तक घर में माता की ज्योत अवश्य जलाए। अधिक से अधिक नवार्ण मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का जाप अवश्य करे। और दुर्गा सप्तमी का पाठ जरूर करे।
दोस्तों पूजा में आप हमेशा लाल रंग के सिंगासन में माता को रखे। इसलिए माता को लाल कपडे के ऊपर चौकी या मंदिर में रख पूजा करे।
दोस्तों पूजा में हमेशा लाल रंग का आसन का उपयोग करना उत्तम रहेगा यदि आप आसन लाल रंग का या ऊनि का आसन रखते हो तो उसमे बैठ कर पूजा करते हो तो अच्छा रहेगा।
दोस्तों पूजा पूरी होने के बाद आसन प्रणाम करके लपेटकर अलग से संभाल रख दे।
दोस्तों पूजा के समय लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है और लाल तिलक भी इसलिए तिलक जरूर लगाए इससे मन को शांति मिलती है।
माता की मूर्ति को पहले दिन गंगा जल से स्नान करवाए और साफ कपडे से उनकी मूर्ति फोटो को साफ करे। और फिर उसको अपनी जगह स्थापित कर दे।
उसके बाद माता दुर्गा का दुर्गा सप्तमी का पाठ करें और अंत माता की आरती करे। और शाम के समय व्रत को पूरा कर माता रानी की पूजा कर उनको रोजाना भोग लगाए और खुद भी ग्रहण करे और अपने घर वालो को भी प्रसाद दे। और ये ही प्रक्रिया रोजाना करे।अष्टमी व नवमी दिन कन्या को बुला कर कन्या पूजन करे। और माता से अपनी सुख समृद्धि के लिए कामना रखे।
आइये दोस्तों जानते माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आपको क्या करना चाहिए और आप क्या क्या नहीं करना चाहिए।
1 - आप माता रानी के पाठ को पढ़े और माता के 108 नामों का जाप करे।
2 - ध्यान रखे दोस्तों अपने घर में अखंड ज्योति अवश्य जलाए और ध्यान रखे वो अखंड ज्योति 9 दिन तक जलाए रखें।
3 - आपको रोजाना सुबह प्रातः काल उठ कर रोजाना सुबह और शाम को माता की पूजा करनी है।
4 - ध्यान रखे जब आपका व्रत हो तो आपको अपना मन पवित्र रखना है।
5 - आपको माता को फल फूल और भोग रोजाना चढ़ना चाहिए अगर आप चढ़ा सकते हो तो नहीं तो आप केवल पिंजरी बना के माता को चढ़ा सकते है।
आइये दोस्तों जानते है क्या न करे इस नवरात्रे
1 - दोस्तों जब आपका व्रत रखा हो तो अपने मन और तन को पवित्र रखे और किसी के प्रति गलत न सोचे न गलत बोले।
2 - किसी को गाली या अपशब्द और किसी से बैर न रखें।क्युकी अगर आपका मन पवित्र नहीं होगा तो माता प्रसन्न नहीं होगी और आपकी पूजा का भी आपको फल नहीं मिलेगा।
3 - हर महिला का सम्मान करे किसी भी महिला या लड़की के साथ अपशब्द ;बोले , क्युकी हर औरत माता दुर्गा का ही रूप होती है। ब्रम्हचर्या का पालन करे किसी गलत इंसान की संगति न करे।
4 - और सबसे जरुरी बात आपको इन 9 दिनों के नवरात्रों में मीट ,मांस,अंडा ,प्याज ,मदिरा ,लहसुन न स्वयं खाना है न घर में लाना है।
और अगर ये सब अपने घर में लाते हो इसका सेवन करते हो तो आपका बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए तामसिक चीजों से दूर रहे।
तो दोस्तों इस बार नवरात्रि में माता दुर्गा को आप प्रसन्न करने के लिए आप इस तरीके से माता की पूजा जरूर करे आपको लाभ अवश्य होगा।
0 Comments
दोस्तों कोई भी गलत मैसेज न करे और आपको हमारा ब्लॉग कैसे लगाता है हमें जरूर बताये।