भारत देश में कोरोना की वजह से पुरे देश की हालात और यह तक ही आर्थिक स्थति भी बहुत खराब होती जा रहे है ऐसे में हम आपसे बस ये ही कहेंगे की अपना ध्यान रखें और अपने घर से बाहर तभी जाये जब आपको अत्यधिक आवश्यक कार्य हो.आज हम आपको बताएंगे कि इस कोरोना महामारी के समय और ब्लैक फंगस जैसी घातक महामारी में आप घर पर बैठकर अपना समय कैसे सही जगह पर लगा सकते हो जिससे की आपका समय बर्बाद न हो। और साथ ही इस महामारी के समय में आप पूजा पाठ कैसे करे। और कैसे घर पर रहकर ऑनलाइन सोशल मीडिया के द्व्रारा पैसे कमा सकते है। बहुत से लोग या भक्तजन अपनी दिनचर्या के अनुसार लाखों की भीड़ में लोग अपने -अपने धर्म के अनुसार जिसमे उनकी आस्था होती है वो उनके पास उनकी पूजा करने जाते है हिन्दू भगवान के दर्शन करते है। तो मुसलमान ,सिख ,ईसाई अपने -अपने मानने वाले के।
परन्तु हम आपसे बस ये ही कहना चाहेंगे इस कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी महामारी के चलते आप अभी अपने घर पर ही भगवान की पूजा अर्चना करे क्योंकी अभी पूरे देश के हालात सही नहीं चल रहे है और सूत्रों के हिसाब से दावा तो ये ही किया जा रहा है की अभी कोरोना की दूसरी लहर (second wave) चल रही है और वैज्ञानिक के हिसाब से अभी कोरोना की तीसरी लहर (Third wave) भी आएगी। जो की छोटे बच्चों पे असर करेगी।
तो दोस्तों आप ध्यान रखें इस समय आप अपने घर पर ही पूजा करे और घर पर ही टाइम स्पेंड करे और अपने परिवार की चिंता करे,अपने बच्चों की चिंता करे और अपने परिवार के साथ ही समय बिताये।
दोस्तों इस बार आपको कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी महामारी से डरने की जरूरत है और साथ ही हिमत रखने की भी। डरने की जरूरत इसलिए है ताकि आप जोस में अपने घर से बाहर जा के घूमे न। और हिम्मत रखने की जरूरत इसलिए है ताकि आप हिम्मत के साथ इस महामारी से लड़े। और इस महामारी के दौर में अपनी हिम्मत बनाये रखें। बस आप अपने आप को और परिवार को प्रोटेक्ट कीजिए उन्हे भी घर से बाहर मत जाने दीजिये और और जब कोई मेडिकल काम होगा या आवश्यक काम हो तभी आप मास्क और सेंटीजर लेकर आप घर से बाहर निकलिए । दोस्तों आप अपने घर से बाहर सरकार द्वारा तय किये गए नियम पर ही निकले और अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए ही घर से बाहर निकले
दोस्तों इस कोरोना महामारी के समय आप कैसे घर पे बैठ कर क्या -क्या कर सकते है
1 - दोस्तों आप अपने घर से बाहर सरकार द्वारा तय किये गए नियम पर ही निकले और अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए ही घर से बाहर निकले
और जब लॉकडाउन का समय हो उस बीच आप अपने घर में ही रहिये।
2 - आप अपने घर में रहकर बहुत से कार्य कर सकते है आप यदि पूजा पाठ वाले है तो इस बीच आप घर पे रहकर अपने ईस्ट अपने भगवान के नाम का मंत्र सिद्ध कर सकते हो। दोस्तों आप मंत्र सिद्ध की सहायता से बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है आप देव या देवी की सिद्धि मंत्र जाप की सहायता से प्राप्त कर सकते है।
3 - आप इन दिनों अपन ईस्ट देव या हनुमान जी से सम्बंधित पाठ जैसे - हनुमान चालीसा ,सुंदरकांड ,हनुमान बाहुक आदि का पाठ पढ़ सकते हो।
4 - इस बीच आप घर पर बैठकर ऑनलाइन कोर्स कर या सीखा सकते है कोई ऐसी स्किल सीख सकते हो जो भविष्य में आपके काम आये।
5 - आप ऑनलाइन क्लास ले सकते हो या दे सकते हो ,ऑनलाइन बच्चों को पढ़ा सकते हो ,ऑनलाइन योगा क्लास ले सकते है।
6 - आप घर पर बैठ कर ऑनलाइन इंटरनेट /वाइफाई की सहायता से ऑनलाइन इनकम कमा सकते हो।
7 - आप ब्लॉगिंग करके पैसे कमा सकते हो। ब्लॉगर में फ्री वेबसाइट बना कर और वर्ल्डप्रेस में अपनी वेबसाइट बना कर इनकम कर सकते हो। सोशल मीडिया (फेसबुक ,इंस्टाग्राम,टैली ग्राम ) पर पेज बनाकर पैसे कमा सकते हो।
8 - एक यूट्यूब चैनल बना कर या फिर व्लॉग बनाकर आप घर पर बैठरहकर थोड़ी सी मेहनत पैसे कमा सकते है।
ऐसे बहुत से तरीकों है जिन तरीकों को अपनाकर आप इस कोरोना महामारी और ब्लैक फंगस के समय में घर पर रहकर पैसे कमा सकते हो।
और अभी आपको पता ही है देश में बहुत बड़ा संकट छाया हुआ है बहुत से लोगों की जॉब छूट चुकी है और बहुत से लोग बेरोजगार हो गए है ,अब ऐसे में आपके पास एक ही तरीका है आप ऑनलाइन थोड़ी सी मेहनत कर और थोड़ा सा दिमाग लगाकर इंटरनेट की सहायता से काम कर के पैसे कमा सकते हो।
कुल मिलकर कहने का अर्थ है आप अपने घर में ही रहें और अपने घर पर रहकर आपको जो कार्य बेहतर लगता है वो कार्य करे।और आपके पास जो समय आपका मिला है उसका इस्तेमाल आप सही जगह पे करिये।
दोस्तों आप कुछ भी कर सकते हो जो आपको लाभ दे - जिसको अध्यात्म में रूचि है वो पूजा पाठ करे अपने भगवान का ध्यान करे पाठ पढ़े। और जिसको ऑनलाइन इंटरनेट की जानकरी है वो ऑनलाइन इंटरनेट की सहायता से इनकम कमा सकते हैं।
दोस्तों कुल मिलकर बात ये है कि आप अपना ख्याल रखें अपने परिवार का ख्याल रखें और इस कोरोना महामारी से डरिये मत बस हिम्मत के साथ इससे लड़िये और अपना ध्यान रखे।
दोस्तों आप जब तक अपने घर पे हो तब तक आप अपने आपको और भी बेहतर बनाइये जो स्टूडेंट है वो पढ़ाई करे और जो जॉब की तैयारी कर रहे है वो घर पर रहकर ऑनलाइन इंटरव्यू की तैयारी करे।
और अगर माना आपको कोरोना वायरस हो भी गया तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है आप पहले देख ले आपके शरीर में कहीं ये लक्षण तो नहीं।
क्या है वो लक्षण आइये जानते है-
1 - खांसी लगातार होना - दोस्तों यदि आपको लगातार खांसी हो रही है या यदि आपको एक घंटे या इससे अधिक समय तक खांसी हो रही है और 24 घंटों के भीतर कम से कम तीन बार दौरे पड़ सकते है लेकिन अगर आपको खांसी बलगम आता है तो ये भी चिंता की विषय हो सकता है।
2 - बुखार आना - इस वायरस में शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ सकता है जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है और उसे ठंडी लग सकती है।
3 - कोरोना वायरस में गंद और स्वाद का पता नहीं चल पाता है वैज्ञानिकों के अनुसार बुखार और खांसी के अलावा भी वायरस संक्रमण का भी हो सकता है जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए।
और अगर आपको कोरोना वायरस हो जाता है तो आपको गबराने की जरुरत नहीं आपको सीधा अपने नजदीकी हॉस्पिटल में जाना है और अपना जाँच करानी है।
परन्तु दोस्तों ये जरुरी नहीं है की आपको कोरोना हो ही क्योंकि कभी -कभी साधारण सर्दी,जुकाम से भी ये सब लक्षण हो जाते है इसलिए आप घबराये नहीं।
तो दोस्तों आज के लिए इतना ही आप अपना ख्याल रखे ध्यान रखे और आपका इस कोरोना महामारी के बारे में क्या कहना है आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।
0 Comments
दोस्तों कोई भी गलत मैसेज न करे और आपको हमारा ब्लॉग कैसे लगाता है हमें जरूर बताये।