Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) क्या है और इससे कैसे बचा जाए ।

  


दोस्तों पहले ही सभी कोरोना महामारी से लड़ रहे थे कि अब ब्लैक फंगस नाम की एक और महामारी ने तहलका मचा दिया है।जो की काफी खतरनाक और भयंकर बीमारी है। 

आइये दोस्तों जानते है क्या है ब्लैक फंगस ( म्यूकरमाइकोसिस) - दोस्तों वैज्ञानिकों और सूत्रों के मुताबिक  म्यूकरमाइकोसिस एक ऐसा फंगल इन्फेक्शन है जो कोरोना वायरस के मरीजों में  अधिक देखने को मिल रहा है। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक ये फंगल उन लोगों में अधिक दिखने को मिल रहा जिनकी इम्युनिटी पावर कम है या जो अंदर की  बीमारी से जूझ रहे है। या जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है उन लोगों में ब्लैक फंगल अधिक हो रहा है। 

जानिए किन लोगो में ब्लैक फंगस की बीमारी अधिक हो रही है - वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के मुताबिक कुछ खास स्थिति में  म्यूकरमाइकोसिस का खतरा लोगों में अधिक हो रहा है जैसे कि -

1 -  डायबिटीज वाले व्यक्ति पर ये बीमारी अधिक हो रही है क्योंकी डायबिटीज वाले व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है जिस कारण म्यूकरमाइकोसिस ऐसे व्यक्ति को अधिक हो रहा है  

 2 - यदि आप स्टेरॉयड लेते हो तो और आपकी इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है तो आपको भी म्यूकरमाइकोसिस होने का खतरा हो सकता है। 

3 - अगर आप किसी लम्बे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे हो तो आपको म्यूकरमाइकोसिस होने का खतरा हो सकता है ऐसे में आपको ध्यान रखना है आप अपना ख्याल रखें। 

4 - यदि आप अंदरूनी बीमारी जैसे - पीलिया ,शुगर ,कैंसर या लिवर की बीमारी से बहुत लम्बे समय से परेशान हो तो आपको म्यूकरमाइकोसिस होने का खतरा हो सकता है। 

5 - अगर आपको स्कीन से सम्बंधित प्रॉब्लम अधिक होती है तो आपको भी म्यूकरमाइकोसिस होने का खतरा हो सकता है।

क्या है ब्लैक फंगस म्यूकरमाइकोसिस के लक्षण 

दोस्तों ब्लैक फंगस म्यूकरमाइकोसिस के कहीं लक्षण हो सकते है जैसे कि -

1 - आँखों में लालपन होना आंखे अधिक लाल होना। 

2 - अधिक बुखार होना और बुखार दवाई खाने पर भी सही नहीं होना। 

3 - सिरदर्द अधिक होना और सिरदर्द ऐसा जो सहन न किया जा सके। 

4 - व्यक्ति को खांसी अधिक होना और गले में दर्द होना और गले से भोजन अंदर न निगल पाना। 

5 - व्यक्ति को साँस लेने में तकलीफ होना और साँस लेने में घुटन महसूस करना। 

6 - अगर उल्टी हो रही है तो उल्टी में खून की उल्टी होना।

तो दोस्तों यदि आपको ये  लक्षण अगर दिखते है तो आपको तुरंत दोस्तों डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करानी चहिये। 


कैसे होता है ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) व्यक्ति को -

डॉक्टर्स और वज्ञानिकों के मुताबिक ये रोगाणु हवा के संपर्क में अधिक हो रहा है। और यदि आपके शरीर में कहीं चोट लगी है  स्कीन पे चोट लगी है या शरीर का कोई हिस्सा रगड़ा हुआ है या शरीर किसी जगह जला हुआ है तो ऐसे में ये शरीर के ऐसे हिस्सों में दाखिल हो सकता है इसलिए अपना ध्यान रखें।

  

ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) से कैसे बचें 

1 -  ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) से बचने के लिए आपको धूल वाली जगह पर जाने से आपको बचना चाहिए। 

2 - धूल वाली जगह पे यदि आप जाते हो तो आपको  मास्क और पूरे कपड़े पहनकर जाना चाहिए। 

3 - यदि आप मिट्टी और खाद जैसे चीजों के नजदीक जाते हो तो आपको जूते ,गलप्स ,फुल शर्ट ,टाउजर पहनकर जाए और अपना ध्यान रखें। 

4 - अपने आस -पास सफाई का ध्यान रखें और अपने घर पे भी सफाई का अधिक ध्यान रखे। 

5 - जिस व्यक्ति को शुगर डाइबिटीज है डाइबिटीज पर कण्ट्रोल रखें। 

6 - दोस्तों ब्लैक फंगस से बचने के लिए या डर  की वजह से डॉक्टर के पास न जाना .ये बिलकुल न करे ब्लैक फंगस  के ल-क्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाए और अपनी जांच कराये। 

7 - नाक बंद होने पर इसको आम जुकाम न समझे यदि अधिक दिनों तक नाक बंद रहता है तो आपको जाँच करनी चाहिए। 

8 -  दोस्तों आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे ये बीमारी गुजरात ,मध्यप्रदेश ,हरियाणा ,राजस्थान,झारखंड और अब 1 मामला हाल ही  में उत्तराखंड में देखने को मिला है। इसलिए दोस्तों आप भी अपना ख्याल  रखें। कुल मिलाकर दोस्तों आपको अपना ध्यान रखना है और ध्यान रखिये अपने घर से पूरी सावधानी से बाहर निकलना है। 






  





Post a Comment

0 Comments