दोस्तों आज के समय में आप देख ही रहे है कोरोना वाइरस के कारण दुनिया में सभी लोग परेशान है और अब तो इस महामारी ने इतना भयंकर रूप ले लिया है कि कोरोना महामारी की वैक्सीन(टीका )भी काम नहीं कर रही है। जिस कारण लोग मर ही रहे है।
इसलिए दोस्तों आप ध्यान रखें ,और अपने घर में ही रहे। साथ -साथ रोगप्रतिरोधक छमता बढ़ाने वाले आहार ले ताकि आपकी रोगप्रतिरोधक छमता बनी रहे। और आप कोरोना से बचे रहे।
सबसे पहले बात दोस्तों आपको घर से बाहर तभी जाना है जब बहुत ही जरुरी काम हो या जब आपका कोई मेडिकल काम हो तभी आपको घर से बाहर जाना है।
दोस्तों कुछ समय पहले कोरोना काल में ये दावा किया गया था की कोरोना की वैक्सीन(टीके) के द्वारा आप कोरोना को सही कर सकते है परन्तु अब ऐसा नहीं है डॉक्टरों के मुताबिक अब कोरोना की वैक्सीन(टीका) भी इस महामारी को हरा नहीं पा रही है।
और अब तो अस्पताल में भी लोगों को (बेड )वेंटिलेटर नहीं मिल रहे है और ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग अपना दम तोड़ रहे है।
ऐसे में दोस्तों क्या करे जिससे आप इस कोरोना जैसी महामारी से बचे रहें।
1 - सबसे पहले दोस्तों आपको अपने घर से बाहर नहीं निकलना है।
2 - ध्यान रखें बिना मास्क के अपने घर से बाहर न निकले।
3 - अपने साथ सेनिटाइजर लेके अपने घर से बाहर निकले और आवश्कता पड़ने पर इस्तेमाल करते रहें।
4 - डब्लू एच.ओ संगठन के मुताबिक कोरोना जैसी महामारी से खुद को सेव रखने का सबसे सही तरीका है आप खुद को साफ रखें और अपनी साफ सफाई का ध्यान रखें। समय -समय पर आप अपने हाथ को साबुन से धोते रहे और जब आप किसी काम से बाहर से घर पे आओ तो आप घर में आने पर नहा लो ताकि वाइरस अंदर न जाये।
5 - दोस्तों जब आप बाजार से घर सामान लाते हो तो आपके हाथ ऐसी बहुत से जगह पर लगता है जहां नहीं लगना चाहिए , इसलिए दोस्तों आप ध्यान रखें अपने हाथों को अपने चेहरे पर बार-बार न लगाए क्योंकि ऐसा करने से वाइरस आपके मुँह तक जा सकता है।
6 - ध्यान रखे दोस्तों जब आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को मिले तो हैंडशेक न करे बल्कि इसके बजाय सेफ ग्रीटिंग जैसे नमस्ते या फिर कोहिनी के इस्तेमाल या एक दूसरे को मुँह से राम राम बोल कर मिले,परन्तु गले ,हाथ न मिलाये।
7 - आप गलप्स का इस्तेमाल करे ताकि यदि आप किसी वाइरस जैसी चीज को पकड़ते हो तो आपके हाथ में वाइरस न आये।
8 - विश्व स्वस्थ्य संगठन के मुताबिक दोस्तों आपको हर समय साबुन से हाथ धोना चाहिए जितनी बार आप किसी कार्य से बाहर जाते हो।
आइये दोस्तों जानते है इस महामारी के दौरन आप मानसिक तनाव से कैसे बचे?
ये बात तो तय है की इस कोरोना जैसी महामारी के कारण आपको घर पे रहकर काफी तनाव सहना पढ़ रहा होगा क्योंकी करीबन 1 साल से ऊपर हो गया है और ये कोरोना जैसी भयंकर महामारी अभी तक नहीं रुकी है इसलिए जाहिर है की आपको तनाव तो होगा ही।
इसलिए दोस्तों हम आपको बताएँगे कैसे आप इस तनाव भरी मानसिक स्थति बाहर निकल सकते है ,आइये जानते है।
1 - दोस्तों आप अपने मन को खुश रखने के लिए आप कंप्यूटर पे ऑनलाइन वर्क कर सकते है या घर पर बैठकर आप अपने फ़ोन से अपनों से बात कर सकते है ताकि आपका मन घर पे लगा रहे। या फिर आप सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में बने रहे।
2 - अपने शरीर का ख्याल रखें और रोजाना व्यायाम,जिम ,करते रहे खान -पान सही रखें। और दूध,घी,दही फलों का सेवन करते रहे।
3 -दोस्तों हर बार कोरोना महामारी के ही बारे में न पढ़े क्योंकी बार -बार एक ही चीज के बारे में पढ़ने और सोचने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है।
4 - अपने मनोंरजन का भी ख्याल रखें आप कोरोना के इस काल में अपने आप को घर पर व्यस्त रखें।
5 - दोस्तों अपने भविष्य में फोकस करे क्युकी कोरोना आज कल नहीं, इसलिए आप ध्यान रखें।
6 -दोस्तों अपनी नींद को बाधित न होने दे अपनी पूरी नींद ले।
फिलहाल दोस्तों कोरोना वाइरस का अभी तक कोई सही इलाज नहीं है इसलिए आप अपने घर पे रहे और जरूरत पढ़ने पर ही आप अपने घर से ध्यान से भर निकले।
ध्यान रखें आप अपने स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले इंसान से संपर्क में रहे। ताकि मुसीबत पड़ने पर आपको सही समय पर सही इलाज और सलाह मिल सके।
तो दोस्तों आप अपने घर में रहे ताकि आप इस महामारी से लड़ सकें ,इसलिए अपना ख्याल रखे ध्यान रखे और अपने घर में सलामत रहे।