ऐसे में ईश्वर का नाम लेने से ही कलयुग में इंसान को मुक्ति प्राप्त होगी।
सबसे पहले जानते है दोस्तों आखिर क्यों कलयुग में श्री हनुमान जी की पूजा अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है।
दोस्तों हनुमान जी कलयुग के सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली देवताओं में से एक है ,उनमे बल की कोई कमी नहीं है और इसलिए तो उन्हे अतुलित बल का धाम कहा जाता है।
बहुत सारे देवी देवताओं ने भारतवर्ष की पवित्र निर्मल भूमि में जन्म लिया है उसमे से एक ऐसे देव है शिव रूप राम दूत श्री हनुमान जी जो की आज भी इस धरती पर है और चिरंजीवी और अजर अमर है।
साथ ही उनको वरदान प्राप्त है कि जब तक इस धरती पर राम का नाम रहेगा तब तक श्री हनुमान जी इस धरती पर रहेंगे।
इसलिए दोस्तों श्री हनुमान जी इस धरती पर इतने प्रभावशाली देव है।
दोस्तों श्री हनुमान जी को उनकी कठोर भक्ति और अद्भुत भक्ति की वजह से अष्टसिद्धि और नवनिधि का वरदान माता सीता से प्राप्त हुआ और इसी वरदान के कारण और प्रभु श्री राम के आश्रीवाद के कारण श्री हनुमान जी अपने भक्तों के कष्ट दूर करते है।
और दोस्तों इस कलयुग में हनुमान जी की पूजा इसलिए भी कारगर है क्योंकी श्री हनुमान जी की पूजा करने से तुरंत फल मिलता है यदि कोई मनुष्य श्री हनुमान जी की थोड़ी सी भी भक्ति करता है।
दोस्तों आप हनुमान जी की उपसना श्री हनुमान चालीसा , संकटमोचन हनुमानाष्टक , बजरंगबाण ,सुंदरकांड इत्यादि से आप हनुमान जी की उपासना कर सकते है।
हनुमान जी उपासना का एक तरीका इनके द्वादश (12 ) नामों का भी है। और दोस्तों दिखने में तो ये बस नाम है परन्तु हैं ये 12 मंत्र। इनका पाठ करने से इनको बोलने से जीवन की मुश्किल दूर हो जाती है।
यदि आप हनुमान जी की लम्बे समय तक पूजा नहीं कर सकते या उनकी पूजा में अधिक समय नहीं दे सकते तो आप इन द्वादश (12 ) नामों को बोलकर हनुमान जी की उपासना कर सकते है।
क्या है दोस्तों हनुमान जी के वो 12 नाम चलिए जानते है
1 - हनुमान 2 - अंजनीपुत्र 3 - महाबल 4 - रामेष्ट 5 - फाल्गुनसखा6 - वायुपुत्र 7 - पिंगाच 8 - अमितविक्रमी 9-उद्नतिकर्मण 10 - सीताशोकनाशन 11- लछ्मणप्राणदाता 12-दसग्रीवदपरहा:
आप चाहो तो रात को सोने से पहले या प्रातः काल को इन 12 नामों को बोल सकते है।
नए काम की शुरुवात के पहले या यात्रा के पूर्व आपको इन 12 हनुमान जी के नामों बोलना चाहिए।
दोस्तों यदि कलयुग में हनुमान जी की पूजा करते हो तो आपको साहस , बल बुद्धि की प्राप्ति होती है।
ऐसे हो ही नहीं सकता की आप श्री हनुमान जी की पूजा करो और आपको लाभ न मिले।
ये तय है यदि आप उनकी पूजा सच्चे मन से करते है तो आपको लाभ अवश्य मिलेगा।
और अंत में हम इतना ही कहना चाहेंगे यदि इस कलयुग में कोई भक्त की पुकार मात्र और थोड़ी सी भक्ति पर सुन लेते है तो वो है श्री हनुमान जी .
इसलिए दोस्तों यदि आपके जीवन में भी परेशानियां बहुत अधिक है ,कार्य नहीं बन रहे है तो आप श्री हनुमान जी की शरण में एक बार जरूर जाए यकीन मानिये आपको रास्ता जरूर मिलेगा।
तो दोस्तों आज के लिए इस ब्लॉग में बस इतना ही यदि आप आगे भी श्री हनुमान जी के बारे में जानकारी जानना चाहते है तो हमारी वेबसाइट हनुमान मोटिवेशनल को सब्सक्राइब और फॉलो जरूर करे ताकि आपको हमारे ब्लॉग की जानकारी सबसे पहले मिल सके।

0 Comments
दोस्तों कोई भी गलत मैसेज न करे और आपको हमारा ब्लॉग कैसे लगाता है हमें जरूर बताये।