दोस्तों हमारे भारत जैसे पवित्र देश को अगर तीर्थों का देश कहा जाए तो इसमे दोहराये की बात नहीं होगी क्योंकि भारत ही एक ऐसा देश है जहां इतने धार्मिक तीर्थ स्थल और मंदिर है। जहां हजारों लाखों लोगो की आस्था इन मंदिरो और पवित्र तीर्थ स्थलों से है। ऐसा ही एक पवित्र तीर्थ स्थल है जिसका नाम है बद्रीनाथ .जो हिन्दुओं की आस्था का मुख्य स्थान है। बद्रीनाथ उत्तराखंड के चमोली जिले में है जो बहुत ही पावन और पवित्र स्थान है जिसे भगवान विष्णु का स्थान माना जाता है कहते है पहले यहां भगवान विष्णु के दर्शन हुआ करते थे। फिर बाद में भगवान श्री कृष्ण ने ये नियम बनाया की यहां अब उनके विष्णु रूप के मनुष्यों को उनके विग्रह रूप के दर्शन होंगे।
दोस्तों क्या आपको पता बद्रीनाथ मंदिर को बद्रीनारायण मंदिर भी कहा जाता है इसकी वजह ये है क्योंकी ये मंदिर स्वयं भगवान नारायण का है जिसे विष्णु ही कहा जाता है।
ये मंदिर उत्तर दिशा में स्थित है और ये मंदिर हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है यहां लाखों की संख्या में भक्तजन भगवान विष्णु के दर्शन करने हर साल आते है।
और दोस्तों इसको पंच बद्री में एक बद्री भी माना जाता है मतलब बद्री में एक बद्री है। उत्तराखंड में पंच बद्री, पंच केदार ,तथा पंच प्रयाग ,शास्त्रों पौराणिक और हिन्दू धर्म की तहत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।
दोस्तों बद्रीनाथ धाम चार धामों में से एक धाम है। चार धाम यानि -बद्रीनाथ ,केदारनाथ ,यमनोत्री ,और गंगोत्री।
कहते है जो भी व्यक्ति यदि अपने जीवन में एक बार भी बद्रीनाथ जाता है तो उसे दुबारा इस धरती पर अपनी माँ के गर्भ से जन्म नहीं लेना पड़ता है। मतलब उस इंसान को फिर से इस धरती में वापिस नहीं आना पड़ता है और वो इन सारे मोह माया के चक्रों से बाहर निकल जाता है।
दोस्तों बद्रीनाथ के बारे में एक रोचक तथ्य ये भी है कि कभी यहां भगवान शिव का निवास हुआ करता था परन्तु फिर भगवान श्री विष्णु ने शिव से ये स्थान मांग लिया।
और पौराणिक कथा के अनुसार ये भी कहा जाता है की यहां नर और नारायण ने तपस्या की थी कहते है द्वापरयुग में जो नर थे वो अर्जुन थे और जो नारायण थे वो श्री कृष्ण थे।
दोस्तों क्या आपको पता है इस बद्रीनाथ को दूसरा बैंकुठ धाम भी कहा जाता है ,जहां भगवान विष्णु अपने विग्रह रूप में वास करते है।
दोस्तों क्या आपको पता है जब केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट 6 महीने के लिए बंद होते है तो उस समय एक दीपक मंदिर के अंदर जला के रखा जाता है तो वो दीपक 6 महीने तक जलता रहता है और कहते है वो दीपक 6 महीने तक इसलिए जलता है क्युकी 6 महीने तक उस दीपक को देवता जला कर रखते है।
जब 6 महीने बाद कपाट खुलते है तो उस दीपक दर्शन का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना गया है।
0 Comments
दोस्तों कोई भी गलत मैसेज न करे और आपको हमारा ब्लॉग कैसे लगाता है हमें जरूर बताये।