दोस्तों बहुत से लोगों का सवाल होता है की क्या मासिक धर्म के समय पूजा-पाठ कर सकते है ?दोस्तों आज हम आपको शास्त्रों के अनुसार सारी जानकारी देंगे।
ऐसे बहुत से लोग होते है जो ये कहते है कि मासिक धर्म के दौरान औरते पूजा कर सकती है .जो की गलत है।
दोस्तों शास्त्रों के अनुसार स्त्री को मासिक धर्म होने पर तीन दिनों तक देवकार्य के मान्य नहीं मानी जाती है। और चौथे दिन स्नान करने से स्त्री शुद्ध होती है। और पांचवे दिन से देवकार्य और पतिकार्य के लिए शुद्ध होती है। लेकिन कहीं जगहों में स्त्री को छठवे दिन से शुद्ध माना जाता है कहीं सातवें दिन से।
शास्त्रों के अनुसार कहा गया है यदि कोई स्त्री सूतक में हो, गर्भ से हो,रोग में हो ,मासिक धर्म में हो ,अशुद्धता में हो। तो उसको दैविक कार्य और पति कार्य नहीं करना चाहिए।
अब कहि माताओं के मन में ये भी रहता है यदि जैसे वो व्रत लेना चाहते हैं तो उसके लिए क्या नियम रहेंगे आइये जानते है -
तो दोस्तों शास्त्रों में कहा गया है कि मासिक धर्म आने पर अपने व्रतादि और पूजनादि कार्य परिवार के अन्य व्यक्ति से कराये।
और यदि आपने नवरात्र आदि कोई व्रत किया है तो या कोई व्रत आप करते है और यदि इस बीच किसी स्त्री को मासिक धर्म आ जाये तब उस समय क्या करना चाहिए ?दोस्तों तब उस समय हमारा शास्त्र क्या कहता है आइये जानते है -
ऐसी स्थिति में यदि आपका व्रत बीच में छूट जाये ,तो आपको अपनी पूजा या व्रत घर के किसी अन्य आदमी से कराना चाहिए।
मतलब यदि पत्नी का मासिक धर्म के कारण व्रत छूट चूका हो तो पति उस व्रत को ले सकता है।और यदि पति व्रत लेने में असमर्थ है तो घर के किसी अन्य व्यक्ति को व्रत लेने चाहिए।
और दोस्तों शास्त्रों में कहा गया है यदि पत्नी को व्रत के दौरान मासिक धर्म होता है तो उसको अपने व्रत को छोड़ना नहीं चाहिए बल्कि परिवार के किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा उन व्रतों को करना चाहिए। तो दोस्तों इस तरह आप पूजा 5 दिनों के बाद शुद्ध होकर सातवें दिन की अवधि में पूजा पाठ कर है।

0 Comments
दोस्तों कोई भी गलत मैसेज न करे और आपको हमारा ब्लॉग कैसे लगाता है हमें जरूर बताये।