Ticker

6/recent/ticker-posts

जानिए भगवान शिव शंकर के 16 सोमवार व्रत के बारे में सम्पूर्ण जानकारी। जीवन बदल जायेगा आपका व्रत लेकर।


सोमवार का व्रत भगवान भोले शंकर के लिए रखा जाता है और सोमवार के दिन भगवान भोले शंकर की पूजा और आरधना की जाती है। 

हिन्दू धर्म में सोमवार के व्रत का बहुत महत्व है जो भी व्यक्ति भगवान भोले शंकर के सोमवार का व्रत या सावनी सोमवार के व्रत रखता है उस पर भगवान शिव शंकर की कृपा होती है। 

कहते है यदि कुंवारी कन्या सोमवार का व्रत सच्चे मन से लेती है तो उसको एक योग्य और इच्छानुसार जीवन साथी मिलता है। 

कैसे ले भगवान शिव के सोमवार का व्रत 

1- शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन प्रातःकाल उठकर सबसे पहले स्नान  कर ले और स्वच्छ वस्त्र धारण कर ले। 

2 - घर के मंदिर में यदि शिवलिंग है तो उत्तम है नहीं तो मंदिर में जाकर भगवान शिव शंकर को धूप - दीप दे। 

3 - धूप -दीप देने के बाद बेल पत्री ,धतूरा ,गाय का दूध ,दही ,फूल और एक लोठा पानी ॐ नमः शिवाय का मंत्र बोलकर चढ़ा दे। 

4 - दोस्तों कहते है इस दिन सफेद रंग का महत्व होता है इसलिए अगर हो सके तो इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहने या सफेद पुष्प चढ़ाये। 

अगर आप सामर्थ्यवान है अगर आप शिवलिंग पे ये सब चढ़ा  सकते है तो सही है लेकिन अगर आप सभी सामग्री उपलब्ध नहीं कर सकते हो तो दोस्तों आप एक लोठे जल और थोड़े से फूल और धतूरे से भगवान शिव शंकर को खुश कर सकते है क्योंकि भोले तो थोड़ी सी भक्ति पे ही खुश हो जाते है बस श्रद्धा और विश्वाश सच्चा होना चाहिए। 

कैसे भोजन करे सोमवार  व्रत के दिन 

1 - सोमवार के दिन अपना व्रत आपको रात के समय 7 बजे के बाद भगवान शिव की पूजा करने के बाद तोड़ देना चाहिए। 

2 - सबसे पहले मंदिर में आये और भगवान शिव शंकर की पूजा आरती और अराधना करे और उसके बाद आप भगवान भोले शंकर को भोग लगा दे। 

3 - भोग में आप नमकीन पूरी ,लड्डू ,मीठा ,रोटी आदि चढ़ा सकते हो। 

4 - ध्यान रखें आपको इस दिन भोग में और अपने भोजन में प्याज ,लहसुन नहीं डालना है क्योंकि ये तामसिक रूप में आता है लेकिन आप टमाटर अपने भोजन में डाल सकते हो। 

5 - आप चौलाई के दानों के लड्डू बना के भोग के  रूप में भगवान शिव शंकर को चढ़ा सकते है।

6 - ध्यान रखे जिस दिन व्रत होगा उस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करे तामसिक और मांसाहारी भोजन ग्रहण न करे। जिस दिन व्रत हो उस दिन घर पे किसी को मदिरा पान  का सेवन न करने दे और न स्वयं करे। 

 7 - व्रत के दिन आपको केवल एक ही समय भोजन करना है .आपको केवल तीसरे प्रहर में मतलब रात को 7  बजे बाद या 8 बजे पूजा करने के बाद भोजन करना है।  परन्तु आप व्रत में सुबह जल ,दूध ,चाय पी सकते है ,और फल और ड्राई फूड खा सकते हो क्योंकि व्रत में इन चीजों में कोई नियम नहीं है आप इन्हें व्रत के दिन ग्रहण कर सकते हो।  

8 - भगवान शिव को भोग लगाने के बाद यदि घर पर गाय हो तो गाय को पुरी और थोड़ा सा प्रसाद देकर गाय माता के पैर छुए। और फिर अंत में स्वयं प्रसाद ग्रहण करे और बाकि परिवार के सदस्यों को दे। 

9 - दोस्तों जब आप भगवान शिव शंकर की पूजा करो तो अपने भगवान शिव शंकर व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए और अच्छा होगा यदि आप सोमवार का व्रत सावन के पहले सोमवार से शुरू कर 9 या 16 सोमवार तक सोमवार के व्रत लगातार ले या फिर आप 9 वें व्रत में भी उद्यापन कर सकते है या फिर 16 वें व्रत पे भी। 


आइये दोस्तों जानते हैंसोमवार के व्रत को लेने से क्या लाभ होते है 

1- कहते है  सोमवार का व्रत लेने से सभी मानसिक परेशानियाँ दूर होती है क्योंकि इस व्रत को लेने से कुंडली में चन्द्रमा अच्छा होता है और अच्छे फल देता है। 
2 - अगर कुंवारी लड़की 16 सोमवार के व्रत लेती है तो लड़की को उत्तम वर मिलता है और कुंडली में चन्द्रमा अच्छा होने पर सभी कार्य बनने लगते है। 
2 - कहते है जो भी व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा से सोमवार के व्रत लेता है और शिव की पूजा करता है  उसे जीवन मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है और वो अंत में शिव लोक प्राप्त करता है। 
3 - कहते यदि स्त्री और पुरुष सावन सोमवार का व्रत रखते हैं तो दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाता है और वैवाहिक जीवन सुखद होता है। 
4 - यदि व्यक्ति भगवान शिव के सावन के सोमवार के व्रत रखता है तो व्यक्ति अकाल मृत्यु और दुर्घटना जैसी आपदाओं से बच जाता है। 
तो दोस्तों इस प्रकार से आप सोमवार का व्रत विधि और विधान से लेते हो तो आप पर भगवान शिव शंकर की कृपा जरूर होगी। 
और दोस्तों यदि आप भी सोमवार व्रत के बारे में कोई जानकारी जानते हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हो और आपको हमारा ये ब्लॉग कैसा लगा आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताये और हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब और फॉलो करना न भूले । 
 






 

Post a Comment

0 Comments